• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

बाजपेयी जी हैं हमारे वैचारिक आधार के विराट पुरुष, जिनकी स्वीकार्यता जन-जन और विपक्ष में भी है रही-रेखा आर्या

ByADMIN

Dec 26, 2023
728x90-Top-2
WhatsApp Image 2023 12 26 at 8.28.28 AMrekha arya

बाजपेयी जी हैं हमारे वैचारिक आधार के विराट पुरुष, जिनकी स्वीकार्यता जन-जन और विपक्ष में भी है रही-रेखा आर्या

आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के बताए कदमो पर चलकर हम सभी भाजपा विचार को हिमालय के सोपानों तक ले जाएंगे-रेखा आर्या

 

देहरादून: आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व स्थानीय विधायक विनोद चमोली ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में माँ भारती के सच्चे सपूत और करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, उत्कृष्ट कवि,भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशाशन दिवस के रूप में मनाया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वास्तव में बाजपेई जी हमारे वैचारिक आधार के विराट पुरुष हैं, जिनकी स्वीकार्यता जन-जन और विपक्ष में भी रही है।कहा कि आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि बाजपेई जी के बताए कदमो पर चलकर हम सभी भाजपा विचार को हिमालय के सोपानों तक ले जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज की संगोष्ठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के जन्म जयंती पर आयोजित की गई है। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा अटल जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला तथा कहा की अटल जी के कृत्य से हम सभी कार्यकर्ताओं को सीख लेने की आवश्यकता है।कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुत ही व्यापक और सर्वग्राही था। अटल जी साधारण व्यक्ति नही बल्कि युगपुरुष थे।

इस अवसर पर धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली जी, मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश भद्री जी,महानगर मंत्री व मंडल प्रभारी श्री विमल उनियाल जी,मंडल महामंत्री श्री कमल राठौड़ जी,मंडल महामंत्री श्री मोहन जोशी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री सुबोध उनियाल जी,श्री राजेन्द्र बोहरा जी,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अनुराधा बालिया जी,पार्षद श्रीमती मंजू कौशिक जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू कोटनाला जी सहित समस्त पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *