• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

नए साल पर जनता के लिए हरिद्वार पुलिस का पहला तोहफा,अलग अलग जगहों पर खोये 55 लाख की कीमत के 315 मोबाइल फोन बरामद।

ByADMIN

Jan 5, 2024
728x90-Top-2
Picsart 24 01 05 18 16 02 141

नए साल पर जनता के लिए हरिद्वार पुलिस का पहला तोहफा,अलग अलग जगहों पर खोये 55 लाख की कीमत के 315 मोबाइल फोन बरामद।

साइबर टीम ने मोबाइल अलग अलग जगहों पर खोये 55 लाख की कीमत के 315 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटकर दिया नये साल का तोहफा हरिद्वार

IMG 20240105 WA0043

 

– हरिद्वार पुलिस और साइबर टीम ने अलग अलग जगहों से खोए हुए 315 मोबाइल बरामद किए हैं। आज आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल ने हरिद्वार पहुंचकर लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाकर उनको नये साल का तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि 55 लाख रुपए की कीमत के 315 मोबाइल बरामद किए गए हैं। कुल मिलाकर अभी तक 1310 मोबाइल बरामद करके लोगों को वापस लौटाए गए हैं जिनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल की तरफ से मोबाइल बरामद करने वाली टीम के लिए इनाम की घोषणा भी की गई। वहीं खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और लोगों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना भी की हैं।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *