• Fri. Mar 14th, 2025

हरिद्वार में 08 दिन पहले तैनात हुए डीएफओ के खिलाफ विभाग के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।

ByPRAVESH RAI

Dec 14, 2021
Screenshot 2021 12 14 11 46 28 13 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

हरिद्वार वन प्रभाग कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी डीएफओ धर्म सिंह मीणा के ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। 08 दिन पहले 05 दिसंबर को डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने हरिद्वार डीएफओ का चार्ज संभाला है। 08 दिन में ही उनके खिलाफ विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने डीएफओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।कर्मचारियों ने 02 दिन के अंदर डीएफओ का ट्रांसफर ना किए जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि नए डीएफओ सभी कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। सब पर रिश्वतखोर और खनन माफिया से मिलीभगत के आरोप भी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की तुलना वन्य जीव जानवरों से भी कर रहे हैं। किसी को बंदर बता रहे हैं तो किसी को पेटू बता कर बेइज्जती कर रहे हैं। जिसके विरोध में सभी कर्मचारी काम छोड़ कर धरने पर बैठ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *