• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे मंत्री

ByPRAVESH RAI

Dec 14, 2021
728x90-Top-2
IMG 20211214 WA0012

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डॉ धन सिंह रावत थलीसैंण से देहरादून आ रहे थे। वहीं, उनके साथ वाहन में यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत आज पौड़ी जनपद के थलीसैंण पहुंचे थे। यहां डॉ धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4G इंटरनेट सेवा का शुभारंभ और कॉलेज की वेबसाइट का लोकार्पण किया था। वहीं, इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून लौटे रहे थे। अचानक बीच रास्ते में भरसार के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *