• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

मेयर पति अशोक शर्मा का ऑडियो वायरल, ठेका दिलाने के नाम पर एक लाख लेने के आरोप।

ByPRAVESH RAI

Dec 23, 2021
728x90-Top-2
Screenshot 2021 12 23 13 10 45 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा के पति एवं हरिद्वार सीट से चुनाव में दावेदारी कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा का चुनाव से पहले एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक व्यक्ति अंबाला से हरिद्वार आकर अशोक शर्मा से ठेका दिलाने के एवज में दिए गए ₹1 लाख वापस मांग रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद अशोक शर्मा ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि हरिद्वार में उनकी बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी पूरी तरह से घबरा गई है। चुनाव से पहले इस तरह के हथकंडे अपनाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह इस आदमी से कभी नहीं मिले हैं।अगर वह आदमी सामने आकर यह सिद्ध कर दें कि मेरी उससे कभी कोई मुलाकात और बात हुई है तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *