• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी करने  पर भाजपा ने फूंका कांग्रेस विधायक का पुतला

ByADMIN

Apr 19, 2025
728x90-Top-2
10 11

भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट पर सरकार और मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के मुंह से इस तरह की टिप्पणी शोभा नहीं देती है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका। कहा कि मदन बिष्ट चुने हुए प्रतिनिधि हैं।

ऐसे में उन्हें शब्दों की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। लेकिन सरकार और मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी कर विधानसभा सत्र में अच्छा आचरण नहीं किया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र जुयाल, मंडल अध्यक्ष गोपीराम चमोली, देवेंद्र बेलवाल, शीशराम थपलियाल, राम लाल नौटियाल, जयेंद्र पंवार, राजेश डिंयूडी, हीरा नेगी, सभासद विनीत उनियाल, मानवेंद्र रावत, सतवीर नेगी, तौफिक अहमद, अब्दुल अतीक, असगर अली, सोहन चौहान, मदन चौहान आदि मौजूद थे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *