• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

राम नवमी पर घर-घर हुआ कन्या पूजन, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं

ByADMIN

Apr 6, 2025
728x90-Top-2
d 1 2

नौ दिनों तक व्रत रखने के बाद श्रद्धालुओं ने राम नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार पूजा-अर्चना की। सीएम धामी ने पत्नी संग नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी।

साथ ही प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार सुबह से ही प्रदेश में नवमी के दिन कन्या पूजन का सिलसिला जारी रहा। नवमी के दिन के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए श्रद्धालुओं द्वारा घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानी जाने वाली कन्याओं का पूजन किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर धोकर, माथे पर चंदन और रोली लगाकर उनकी पूजा की. जिसके बाद कन्याओं को खीर-पूड़ी का भोग लगाया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। पौराणिक मान्यता है कि नवरात्रि नौवां दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप के लिए समर्पित है। नवमी के दिन कन्याओं की पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और श्रद्धालुओं की हर मुराद को पूर्ण करती हैं। साथ ही नवमी के दिन कन्या पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *