• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

बलिदानी सैनिक के आश्रितों को मिलेंगे अब 50 लाख रुपए मुख्यमंत्री की घोषणा की तिथि से अब देय होगी राशि

ByKOMAL.PUNDIR

May 26, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 05 23 13 52 46 754{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बलिदानी सैनिक के आश्रितों को मिलेंगे अब 50 लाख रुपए मुख्यमंत्री की घोषणा की तिथि से अब देय होगी राशि

सीएम की घोषणा के बाद प्रस्ताव को न्याय और फिर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी थी।

प्रदेश के बलिदानी सैनिक आश्रितों को सरकार अब 10 लाख के स्थान पर 50 लाख रुपये देगी। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा की तिथि 26 जुलाई 2024 से यह अनुग्रह राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल कारगिल विजय दिवस पर बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि में पांच गुना बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

सीएम की घोषणा के बाद प्रस्ताव को न्याय और फिर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी थी। जिससे बलिदानी सैनिक आश्रितों को बढ़ी हुईं अनुग्रह राशि दिए जाने का मामला लटक गया था। अब इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य के निवासी बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में 10 के स्थान पर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *