• Sun. Nov 15th, 2026
728x90-Top-2

वीआईपी दर्शन को लेके हुआ बवाल हेली कर्मी द्वारा पुलिस कर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

ByKOMAL.PUNDIR

May 29, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 05 05 14 36 25 593{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

वीआईपी दर्शन को लेके हुआ बवाल हेली कर्मी द्वारा पुलिस कर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

 

केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के लिए मंदिर परिसर में कुछ यात्रियों की यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ नोंकझोंक हुई।केदारनाथ में चाटर्ड हेलिकॉप्टर के कर्मचारी और पुलिस जवान के बीच तीखी नोंकझोंक का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल जांच के आदेश दिये हैं। वहीं, तृतीय केदार तुंगनाथ के बेस कैंप चोपता में घोड़ा-खच्चरों पर लाठी-डंडे बरसाने का मामला आया है। इस संबंध में मक्कू और उषाड़ा गांव के ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में लिखित तहरीर दी गई है।

बुधवार को केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के लिए मंदिर परिसर में कुछ यात्रियों की यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ नोंकझोंक हुई। इधर, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में हेलिकॉप्टर कंपनी की कर्मचारी अक्षित नेगी का कहना है कि पुलिस जवानों ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस के जवान उसे चौकी में भी ले गये और वहां भी अभद्रता की गई। मामले में तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने पुलिस पर निरंकुश होने का आरोप लगाया है। कहा कि, पुलिस के जवानों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की है।

इधर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए हेलिकॉप्टर कंपनी के कर्मचारी के साथ नोंकझोंक करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। बताया कि सीओ केदारनाथ से प्रकरण की जानकारी ली गई और जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि प्रथमदृष्टया दोनों पक्षों को चोट लगने की जानकारी मिली है। मंदिर परिसर सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ बुधवार को तृतीय केदार तुंगनाथ के बेस कैंप चोपता में घोड़ा-खच्चरों को लाठी-डंडों से पीटने का मामला प्रकाश में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *