हरिद्वार पहुंची दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लगाई आस्था की बुक की की पूजा पाठ ‘वात्सल्य गंगा आश्रय’ के लोकार्पण में संतसमागम, जनसेवा और आस्था का अद्भुत संगम
हरिद्वार की पवित्र धरती पर रविवार को आस्था, सेवा और संकल्प का एक भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने परिवार के साथ हर की पैड़ी पर गंगा स्नान किया। पति मनीष गुप्ता और बेटे निकुंज के साथ गंगा में डुबकी लगाकर उन्होंने मां गंगा से देश और दिल्ली की समृद्धि की कामना की। गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने यमुना को भी गंगा जैसी निर्मल और पवित्र बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि बीते 100 दिन विकास और संकल्प के रहे, और अब सरकार का अगला लक्ष्य है—दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और सुशासित बनाना। रेखा गुप्ता ने हरिद्वार से यह संदेश देने की कोशिश की कि पारदर्शिता और जनसेवा की राह पर दिल्ली सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ साध्वी ऋतंभरा के नवनिर्मित आश्रम ‘वात्सल्य गंगा आश्रय’ का भव्य लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आचार्य बालकृष्ण, शंकराचार्य प्रतिनिधि सहित देशभर से आए संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति रही। जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से उन्होंने आशीर्वाद भी लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार, जयघोष और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों ने वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। हरिद्वार में हुआ यह संतसमागम जनसेवा, आस्था और संस्कृति का एक अद्भुत संगम बन गया।