• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

थराली में शौर्य महोत्सव का किया गया शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 6, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 06 06 17 01 58 930

थराली में शौर्य महोत्सव का किया गया शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

थराली में शौर्य महोत्सव का सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। थराली क्षेत्र में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ अमर बलिदानी भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सेना के जवानों ने बैंड धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा कर शहीदों को नमन किया। देवाल की प्रसिद्ध धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि आज का भारत नया भारत है, जिसे सेना ने बनाया है। जो दुश्मन के घर में जाकर आतंकवादी को जवाब देता है। कहा कि पहले सेना को सामान ही नहीं मिलता था, लेकिन अब आधुनिक उपकरण दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *