• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

चारधाम यात्रा के चलते यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा अचानक दरका पहाड़ मलबे में दबे यात्री

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 23, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 06 23 17 12 10 065

चारधाम यात्रा के चलते यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा अचानक दरका पहाड़ मलबे में दबे यात्री

यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई।मानसून शुरू होते ही पहाड़ में भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। सोमवार दोपहर जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास पहाड़ दरक गया। इस दौरान कई यात्री मलबे में दबे हैं। वहीं, एसडीआरएफ ने एक यात्री को मलब से निकालकर उपचार के लिए पीएचसी जानकीचट्टी भेजा है।

जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ मौके पर है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से यात्रा मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *