• Thu. Jun 26th, 2025

यमुनोत्री में हादसे में जौनपुर के थे मृतक पिता-पुत्री लापता यात्रियों का नहीं लगा रहा है कोई सुराग

ByKOMAL.PUNDIR

Jun 24, 2025
Picsart 25 06 24 19 36 11 781 1

यमुनोत्री में हादसे में जौनपुर के थे मृतक पिता-पुत्री लापता यात्रियों का नहीं लगा रहा है कोई सुराग

 

सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण मलबे में दो मासूम सहित 6 लोग दब गए थे। हादसे में दो लोगों की जान जा चुकी है। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास हुए भूस्खलन में लापता श्रद्धालुओं का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। वहीं, शाम को मौसम खराब के कारण टीमों ने रेस्क्यू अभियान रोक दिया है। कल रेस्क्यू दोबारा शुरू किया जाएगा।

बीते सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण मलबे में दो मासूम सहित 6 लोग दब गए थे। उसमें से मुंबई निवासी यात्री रशिक को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए पीएचसी जानकीचट्टी पहुंचाया गया।

वहीं एक बच्ची सहित एक व्यक्ति का शव भी दिनभर चले रेस्क्यू के बाद मलबे से बाहर निकाला गया। उनकी शिनाख्त पिता और पुत्री हरिशंकर (47) और ख्याति (9) निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं लापता लोगों को ढूंढने के लिए खोज-बचाव अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *