• Fri. Nov 6th, 2026
728x90-Top-2

चारधाम में NDRF एवं ITBP की गई तैनाती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात की

ByKOMAL.PUNDIR

Jul 5, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 07 05 22 46 08 473

चारधाम में NDRF एवं ITBP की गई तैनाती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात की

बारिश के कारण शुरू हुई दुश्वारियां रुक नहीं रही हैं। शुक्रवार को भी भूस्खलन और मलबा आने के कारण केदारनाथ यात्रा तीन घंटे के लिए रोकनी पड़ी। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बात की।

चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी की तैनाती की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर केदारनाथ समेत राज्य के हालात जानें।केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ, आईटीबीपी को तत्परता से तैनात किया जा रहा है। ताकि चारधाम यात्रा बाधित न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सतत निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शाह का आभार जताया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी गदेरे में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गया। इस कारण करीब तीन घंटे तक यात्रा बंद रही। इस दौरान यात्रियों को गौरीकुंड में ही रोका गया, जबकि केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को भीमबली और जंगलचट्टी में रोका गया। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद पैदल यात्रा दोबारा शुरू हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *