• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक आपदा की दृष्टि को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण कार्य रोकने के दिए गए निर्देश

ByKOMAL.PUNDIR

Aug 11, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 05 23 13 52 46 754{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक आपदा की दृष्टि को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण कार्य रोकने के दिए गए निर्देश

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक जल स्रोतों और नदियों और नालों के किनारों पर किसी भी प्रकार का सरकारी या निजी निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवर को सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राज्य में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए, जिससे संभावित खतरे से पहले ही सतर्कता बरती जा सके।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर किसी भी प्रकार की नई बसावट या नए निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक जल स्रोतों और नदियों और नालों के किनारों पर किसी भी प्रकार का सरकारी या निजी निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इनके क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *