• Wed. Oct 14th, 2026
728x90-Top-2

ब्रेकिंग न्यूज – हरिद्वार में प्राथमिक विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा टला, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

ByHarsh Saini

Sep 13, 2025
728x90-Top-2
Screenshot 20250913 140335.WhatsApp2

हरिद्वार के अपर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 34 की बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी यह बिल्डिंग लगातार हो रही बारिश के चलते पूरी तरह ढह गई।

गनीमत रही कि स्कूल में पढ़ रहे करीब 120 बच्चों को प्रशासन ने समय रहते दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना स्थल पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है

विद्यालय का स्टोर रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे संभावित नुकसान और बड़ा हो सकता था।

इस हादसे ने एक बार फिर प्राथमिक शिक्षा संस्थानों की बिल्डिंग संरचना की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

जिला प्रशासन ने बिल्डिंग की गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति न हो।

बच्चों और अभिभावकों में प्रशासन की तत्परता को लेकर राहत की भावना देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *