• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

सोशल मीडिया की वजह से लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से किया कत्ल

ByKOMAL.PUNDIR

Sep 13, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 09 13 19 55 43 175

सोशल मीडिया की वजह से लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से किया कत्ल

हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भूतावाला बाग में जिला अस्पताल के ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मुकेश पुजारी पिछले करीब 11 साल से शिवलोक कॉलोनी में रहने वाली पिंकी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पिंकी स्थानीय स्तर पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों की आठ साल की एक बेटी भी है। मुकेश की पहली शादी भी हो चुकी है और उसकी पहली पत्नी से दो जवान बेटे हैं, जो अलग रहते हैं।

11 साल पहले पिंकी जिस मुकेश के लिए अपने दो बच्चे और पति को छोड़कर आई थी, उसी ने किसी और से संबंध होने के शक में उसकी जान ले ली। पहले पति से दो बच्चे होने के बावजूद उसने कुछ साल पहले उसे छोड़ दिया था। दोनों बच्चे पिता के पास ही रहते हैं। इसके बाद पिंकी आरोपी मुकेश पुजारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं।

वैसे तो 11 साल से सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन किसी अन्य युवक से बातचीत करना मुकेश का नागवार गुजरने लगा। सोशल मीडिया पर भी उसकी ज्यादा सक्रियता और रील बनाना उसे पसंद नहीं था। यहीं से शक और विवाद बढ़ता चला गया और पिंकी की हत्या पर आकर सब खत्म हो गया।

मुकेश पुजारी की पत्नी और दो जवान बेटे हैं। उसका परिवार मेला अस्पताल के पीछे बने सरकारी आवास में रहता है। मुकेश जिला अस्पताल में एंबुलेंस चलाने के साथ ही कई अफसरों के वाहन भी चलाता था। वह 11 साल से पिंकी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। अपने परिवार के साथ भी रहता था। पिंकी भभूतावाला बाग में मकान लेकर रह रही थी और कुछ ही दूरी पर मुकेश ने उसे ब्यूटी पाॅर्लर खुलवाया हुआ था।

पिंकी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती थी। वह आए दिन रील बनाकर पोस्ट करती थी। लोगों का कहना है कि मुकेश को यह पसंद नहीं था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से मुकेश को शक था कि पिंकी किसी और युवक से भी संपर्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *