• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की गोवर्धन पूजा, कहा – गौसंवर्धन हमारी संस्कृति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक

ByADMIN

Oct 22, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 10 22 13 04 23 288 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की गोवर्धन पूजा, कहा – गौसंवर्धन हमारी संस्कृति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक

हरिद्वार/देहरादून।

गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा न केवल प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि मनुष्यों और पशुओं के बीच प्रेम और सहअस्तित्व की भावना को भी प्रकट करती है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने की प्रेरणा देता है।

धामी ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न अंग हैं। उनकी सेवा और संरक्षण से न केवल धार्मिक आस्था जुड़ी है, बल्कि अनेक परिवारों की आजीविका और आत्मनिर्भरता भी इससे जुड़ी हुई है।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से गौसेवा और संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के लिए गौ सदनों के निर्माण और संचालन को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। पहले जहां प्रति पशु प्रतिदिन 5 रुपए दिए जाते थे, अब इसे बढ़ाकर 80 रुपए प्रति पशु प्रति दिन कर दिया गया है।

धामी ने बताया कि राज्य में निजी स्तर पर गौशालाओं के निर्माण हेतु सरकार 60 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी गौसंवर्धन और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *