• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

धर्मनगरी हरिद्वार के जगतगुरु आश्रम के पीठाधीश्वर जगतगुरु राज राजेश्वर को मिला आतंकी पत्र।

ByPRAVESH RAI

Jan 15, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220115 WA0034

धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम के पीठाधीश्वर जगदगुरु राज राजेश्वर आश्रम को तालिबान ने आतंकी पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। स्वामी राज राजेश्वर आश्रम संघ से जुड़े हुए वरिष्ठ संत हैं। उनको तालिबान से मिली धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पर जगदगुरु राजराजेश्वर आश्रम का कहना है कि संतों का जीवन राष्ट्र को समर्पित है इस तरह की धमकियों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें पहले भी 2008 में इस तरह के धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *