भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहितपुर गांव में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से तनाव।
आरोप है कि एक युवक ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया।ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर मौके पर युवक को पकड़ा गया।आक्रोशित भीड़ द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस बल तैनात।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई।

