• Mon. Feb 16th, 2026

19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा गढ़वाल आयुक्त ने व्यवसायियों के साथ बैठक की

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 16, 2026
Picsart 26 02 16 18 19 35 096

19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा गढ़वाल आयुक्त ने व्यवसायियों के साथ बैठक की

 

इस वर्ष 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम 23 अप्रैल को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे।इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। आज यात्रा की तैयारी को लेकर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चार ट्रांजिट कैंप में चारों धामों के होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, ट्रांसपोर्टर टूर ऑपरेटर और डंडी, कंडी व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने गढ़वाल आयुक्त को कई सुझाव दिए। होटल व्यवसायियों ने धामों में यात्रियों की संख्या की वैधता खत्म करने, यात्रियों के पंजीकरण में न्यूनतम शुल्क तय करने की मांग की।

ट्रांसपोर्टरों में टीजीएमओयू के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा की चारधाम यात्रा के दौरान दूसरे राज्यों के वाहन बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंच जाते हैं, यह हरिद्वार से एक स्थान से संचालित किए जाते हैं, यह वाहन चालक मनमाने दामों में यात्रियों को चार धाम की यात्रा कराते हैं जिससे स्थानीय ट्रांसपोर्टों को नुकसान होता है।

उन्होंने प्रदेश में केयर ऑफ पर बाहरी राज्यों के वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने गढ़वाल आयुक्त को बताया कि रोडवेज में दूसरे राज्य के एक व्यक्ति की 50 बसें रोडवेज में अनुबंधित होकर संचालित हो रही हैं। उन्होंने इस प्रकार के ट्रांसपोर्टरों पर रोक लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *