• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

अब एक और हत्या से सकते में है पुलिस 15 दिनों में सिलसिलेवार हो रही है चार वारदात।

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 18, 2026
728x90-Top-2
Picsart 26 02 18 17 20 31 639

अब एक और हत्या से सकते में है पुलिस 15 दिनों में सिलसिलेवार हो रही है चार वारदात।

 

 

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित चिड़ियापुर के जंगल में फेंक दिया। श्यामपुर पुलिस की मदद से देहरादून पुलिस ने जंगल से रेत में दबाया गया शव बरामद किया।पिछले 15 दिनों में सिलसिलेवार हुईं हत्या की चार वारदातों से दून में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार को सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी। अब मंगलवार को एक और हत्याकांड का खुलासा हो गया। दोस्तों ने नशे में हुए विवाद के बाद अपने दोस्त की जान ले ली।

पिछले कुछ हफ्तों में देहरादून जिला अपराध के मामले में सुर्खियों में रहा है। कई हत्याकांडों ने स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया। विक्रम हत्याकांड के बाद लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सरकार ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया था। आठ जिलों में नए पुलिस कप्तानों को तैनाती दी गई थी। 48 घंटे के अंदर दो हत्याकांड होने से देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को भी हटाकर प्रमेंद्र सिंह डोबाल को नया कप्तान बनाया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कानून व्यवस्था को लेकर ली बैठक में अफसरों को अपराध की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए थे। सीएम ने मुखबिर तंत्र मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया था। इसके बाद पुलिस की ओर से पूरे जिले में वृहद सत्यापन अभियान शुरू किया गया। सड़कों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई। इस बीच एक और हत्याकांड का खुलासा हो गया। हालांकि ये हत्या नौ फरवरी को हुई थी, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *