• Wed. Feb 18th, 2026

हरिद्वार के जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 18, 2026
Picsart 26 02 18 11 19 43 609{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

हरिद्वार के जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

हरिद्वार के जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में बीडीएस टीम और सिडकुल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर में व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान न्यायालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहन तलाशी ली गई, वहीं डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्प्रभावी किया जा सके।चेकिंग अभियान के दौरान अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन में सुरक्षा को लेकर भरोसा कायम करने का प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *