हरिद्वार जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी जिला न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय में फैक्स और ईमेल के जरिए मिला अजीबो गरीब धमकी भरा संदेश
हरिद्वार जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय में फैक्स और ईमेल के जरिए अजीबो गरीब धमकी भरा संदेश मिला है।
जिसमें तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू ना करने की मांग करते हुए जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

हरिद्वार जिला न्यायालय सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में स्थित है। मामले में पुलिस को अभी तक शिकायत नहीं दी गई है।हालांकि पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

