• Mon. Feb 16th, 2026

श्यामपुर की जन चौपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 5 लाख से अधिक लाभार्थियों का दावा चारधाम यात्रा और 2027 कुंभ की तैयारियों पर भी दिया बड़ा संदेश

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 16, 2026
Picsart 26 02 16 18 55 03 599{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

श्यामपुर की जन चौपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 5 लाख से अधिक लाभार्थियों का दावा चारधाम यात्रा और 2027 कुंभ की तैयारियों पर भी दिया बड़ा संदेश

हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र के आर्यनगर में आयोजित ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’ कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्यामपुर की जन चौपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 5 लाख से अधिक लाभार्थियों का दावा चारधाम यात्रा और 2027 कुंभ की तैयारियों पर भी दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना है।

श्यामपुर की जन चौपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 5 लाख से अधिक लाभार्थियों का दावा चारधाम यात्रा और 2027 कुंभ की तैयारियों पर भी दिया बड़ा संदेश

17 दिसंबर 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेशभर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अब तक 5 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं और बड़ी संख्या में शिकायतों का निस्तारण स्थल पर ही सुनिश्चित किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने बयान में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का भी विशेष उल्लेख किया।

श्यामपुर की जन चौपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 5 लाख से अधिक लाभार्थियों का दावा चारधाम यात्रा और 2027 कुंभ की तैयारियों पर भी दिया बड़ा संदेश

उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर भी सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर फोकस किया जा रहा है।

श्यामपुर की जन चौपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 5 लाख से अधिक लाभार्थियों का दावा चारधाम यात्रा और 2027 कुंभ की तैयारियों पर भी दिया बड़ा संदेश

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उत्तराखंड को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं विकासशील राज्य के रूप में आगे बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *