• Sat. Mar 28th, 2026

उत्तराखंड में गैस संकट के बीच में आई नई व्यवस्था घर और परिवार में शादी है तो अब मिलेगा अस्थाई गैस कनेक्शन।

ByKOMAL.PUNDIR

Mar 28, 2026
Picsart 26 03 28 20 03 18 060

उत्तराखंड में गैस संकट के बीच में आई नई व्यवस्था घर और परिवार में शादी है तो अब मिलेगा अस्थाई गैस कनेक्शन।

 

उत्तराखंड में गैस संकट के बीच में आई नई व्यवस्था घर और परिवार में शादी है तो अब मिलेगा अस्थाई गैस कनेक्शन। गैस संकट के बीच उत्तराखंड में नई व्यवस्था की गई है। घर में शादी है तो अस्थाई गैस कनेक्शन मिलेगा।उत्तराखंड में यदि किसी के घर, परिवार में शादी है तो इसके लिए अस्थाई गैस कनेक्शन मिलेगा। यह कहना है खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप का। उन्होंने यह बात अपने कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा, घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है।

उत्तराखंड में गैस संकट के बीच में आई नई व्यवस्था घर और परिवार में शादी है तो अब मिलेगा अस्थाई गैस कनेक्शन।

खाद्य आयुक्त ने कहा, शादी समारोह के लिए दो व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलेंगे। इसके लिए अपनी गैस की एजेंसी में अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में एलपीजी और तेल की कमी नहीं है। 36300 घरों को पीएनजी से जोड़ा गया है।

केंद्र सरकार का निर्देश है कि अन्य घरों को भी इससे जोड़ा जाए ताकि एलपीजी के दबाव को कम किया जा सके। पीएनजी के लिए मुख्य पाइप लाइन से जुड़ने की जरूरत नहीं है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों और पर्वतीय जिलों में टैंक बनाकर उन्हें पीएनजी से जोड़ा जा सकता है। गैस कंपनियों का कहना है कि अप्रैल तक राज्य में एक से डेढ़ लाख परिवारों को पीएनजी से जोड़ लिया जाएगा।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि राज्य में हर दिन 5300 व्यावसायिक सिलिंडर दिए जा रहे हैं। हालांकि घरेलू गैस का 2.68 लाख का बैकलॉग है। जो कम हो रहा है। मीडिया से वार्ता के दौरान अपर खाद्य आयुक्त पीएस पांगती भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *