हरिद्वार में गैस संकट के बीच ब्लैकिंग का खेल! पुष्पक एजेंसी पर उठे सवाल डीएसओ ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत।
हरिद्वार जिले में एक तरफ आम लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पुष्पक गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जबकि एजेंसी स्तर पर गड़बड़ी कर सिलेंडर ब्लैक किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, “यह मामला हमारे संज्ञान में आ चुका है और इसकी जांच कराई जा रही है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि एजेंसी की मिलीभगत से सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है या वितरण में अनियमितता बरती जा रही है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

