• Wed. May 6th, 2026

उत्तराखंड में ठगी प्रकरण साजिश का पर्दाफाश करने के लिए अंतिम छोर तक जाएगी कांग्रेस गोदियाल ने कहा मेरे खिलाफ हो रहा षड्यंत्र।

ByKOMAL.PUNDIR

May 6, 2026
Picsart 26 05 06 19 11 18 365

उत्तराखंड में ठगी प्रकरण साजिश का पर्दाफाश करने के लिए अंतिम छोर तक जाएगी कांग्रेस गोदियाल ने कहा मेरे खिलाफ हो रहा षड्यंत्र।

 

महिला नेत्री भावना पांडे की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल पर लगाए गए आरोप के बाद ठगी प्रकरण का खुलासा हुआ है। भावना पांडे के आरोपों के बाद ठग ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल से संपर्क कर मामले को समझौता कराने की बात कही थी, अन्यथा उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मेरे खिलाफ कुछ लोग डेढ़-दो माह से साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना कार्यकर्ता भी मुझे दे रहे थे।

टिकट व पद दिलाने के नाम पर ठगी प्रकरण को कांग्रेस अंतिम छोर तक ले जाएगी। इस प्रकरण में राहुल गांधी के पीएस कनिष्क के नाम से पार्टी नेताओं को फोन बातचीत करने व रकम वसूलने से राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी आंच आई है, जिससे कांग्रेस पूरे मामले का पर्दाकाश करना चाहती है।

पूर्व सीएम हरीश रावत के अर्जित अवकाश से पार्टी में मचा घमासान थमा ही था कि महिला नेत्री भावना पांडे की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल पर लगाए गए आरोप के बाद ठगी प्रकरण का खुलासा हुआ है। राहुल गांधी के पीएस कनिष्क के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से फोन पर बात की। उनकी फोन पर की गई बात को रिकॉर्ड कर अन्य कार्यकर्ताओं से पद व टिकट दिलाने के लिए रकम वसूली गई।

ठगी प्रकरण में राहुल गांधी का पीएस बता कर पार्टी के कई नेताओं को ठग की बात को नजर अंदाज करना आसान नहीं था। भावना पांडे के आरोपों के बाद ठग ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल से संपर्क कर मामले को समझौता कराने की बात कही थी, अन्यथा उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। ठगी प्रकरण में पार्टी नेता फंसे हैं। उनका मकसद ठग से संपर्क के पीछे क्या था। इसका पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस जड़ तक जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मेरे खिलाफ कुछ लोग डेढ़-दो माह से साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना कार्यकर्ता भी मुझे दे रहे थे। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और सीधा चलने वाला आदमी हूं। मैं अपने काम से मतलब रखता हूं। लेकिन यह जरूर है कि मैं इस बात पर विश्वास रखता हूं कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जो बेहतर से बेहतर होगा, उसे आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। मैं अपने काम में विश्वास रखता हूं।

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में भावुक होते हुए गोदियाल ने कहा, मैं इतने दिनों से सो नहीं पाया, इसलिए नहीं कि मैं डर रहा था, बल्कि इसलिए कि मैंने कभी ऐसे किसी कृत्य के बारे में सोचा तक नहीं, जिन आरोपों को मुझ पर सोची-समझी साजिश के तहत लगाया गया। मेरे घर में मेरे परिवार के लोग भी नहीं सो पाए। हमने जिंदगी में इस तरह की स्थिति का कभी सामना नहीं किया इसके पीछे निश्चित रूप से साजिश है। सत्य की कभी हार नहीं होती है। यही वजह है कि साजिश रचने का पर्दाफाश हो गया। ठगी के शिकार हुए लोगों की मंशा व नीयत क्या थी, यह सार्वजनिक होगी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस पूरे मामले की जड़ तक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *