देहरादून में स्कूल के पीछे चल रहे देह व्यापार रैकेट का हुआ खुलासा दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार तीन युवतियों का किया गया रेस्क्यू।
पार्षद नंदिनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो तो देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ।पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। और तीन युवतियों का रेस्क्यू किया
कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर में एक स्कूल के पीछे संचालित हो रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पार्षद नंदिनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, किशननगर स्थित एक स्कूल के पीछे लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत स्थानीय लोगों की ओर से की जा रही थीं। आरोप है कि किराये के मकान में देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।
सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को रेस्क्यू किया, जबकि मौके से दो आरोपियों आशीष पांडे और जंग बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

