• Fri. Jun 26th, 2026

भाजपा किसान मोर्चा में हितेश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रुड़की जिला सहप्रभारी बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर

ByADMIN

Jun 26, 2026
IMG 20260626 WA0107

भाजपा किसान मोर्चा में हितेश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रुड़की जिला सहप्रभारी बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरिद्वार के पूर्व जिला महामंत्री एवं भाजपा नेता हितेश चौहान को संगठनात्मक जिला रुड़की किसान मोर्चा का जिला सहप्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिम्मेदारी मिलने के बाद हितेश चौहान ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, पार्टी पदाधिकारियों, गणमान्यों और अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

हितेश चौहान ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा, मेहनत और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा को और मजबूत बनाया जाएगा तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *