PM मोदी और CM योगी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, भाजपा नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है।
हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है।वीडियो में संबंधित व्यक्ति खुद को *अतीक अहमद* बताते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है।भाजपा नेताओं ने थाना सिडकुल पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री और एक प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।वहीं पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही।

