देवाल/ चमोली
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में देवाल बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
यात्रा में राजकीय इंटर कालेज समेत शिशु मंदिर ,विद्या मंदिर स्कूलों के छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए, देवाल पार्किंग से शुरू होते हुए तिरंगा यात्रा बाजार के अंतिम छोर तक पहुंची, भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों से पूरा देवाल बाजार गुंजायमान हो गया।
थराली विधायक भूपालराम टम्टा और देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने इस आयोजन में सम्मिलित छात्र- छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
पूरे उत्तराखंड में भाजपा निकल रहा है तिरंगा यात्रा इसी तर्ज पर देवाल मुख्य बाजार में निकाली गई तिरंगा यात्रा
