• Fri. Aug 14th, 2026

नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने पर परिवहन विभाग की सख्ती।

ByAmit Agarwal

Aug 14, 2026
IMG 20260814 141353 scaled

देहरादून

नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा विभाग और सरकार की पहली प्राथमिकता है उन्होंने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाकर नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाती है इसके लिए बाइक स्क्वॉड के जरिए भी निगरानी की जा रही है संदीप सैनी ने कहा कि बच्चों को वाहन देने वाले अभिभावक भी उतने ही जिम्मेदार हैं नियम तोड़ने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना और वाहन का एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन निलंबित किया जा सकता है। ऐसे मामलों का निस्तारण कोर्ट के माध्यम से होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *