• Sun. Oct 4th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, गरीब रथ समेत 3 नई रेल सेवाओं को मंजूरी

ByArjun Burman

Oct 4, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261004 WA0061

हरिद्वार को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, गरीब रथ समेत 3 नई रेल सेवाओं को मंजूरी

देहरादून। उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार–वेरावल और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी।

IMG 20261004 WA0059

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि नई रेल सेवाओं से उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के साथ व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *