• Sun. Oct 4th, 2026
728x90-Top-2

दून पुलिस का ब्लाइंड मर्डर पर 12 घंटे में खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

ByArjun Burman

Oct 4, 2026
728x90-Top-2
IMG 20261004 WA0000

दून पुलिस का ब्लाइंड मर्डर पर 12 घंटे में खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का दून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक और दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और देहरादून में मजदूरी का काम करते थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी के आरोपी युवक के साथ कथित अवैध संबंध थे। संबंधों की जानकारी मृतक को होने के बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *