खटीमा में सीएम धामी का रोड शो, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ उमड़ा जनसैलाब
खटीमा की सड़कों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का रोड शो आयोजित किया गया। खटीमा चौराहा से मंडी समिति मैदान तक निकले रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रास्तेभर लोगों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री रिजिजू का स्वागत किया।
रोड शो के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू उत्तराखंड आदि रंगोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत के विविध रंगों को सामने लाने का माध्यम बनेगा, जिसमें खटीमा जनजातीय कला और सांस्कृतिक विरासत का साक्षी बनेगा।

