2016 के इंस्ट्रूमेंट से आज के हीरो तक, कांग्रेस नेता के तंज से उत्तराखंड की सियासत में फिर गर्माहट
हरिद्वार की सियासत में इन दिनों पुराने राजनीतिक अध्याय नए अंदाज में पढ़े जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 2016 के सियासी घटनाक्रम को याद करते हुए निर्दलीय विधायक पर सीधा निशाना साधा है। रहीम के दोहे रहिमन देखि दिनन के फेर से शुरुआत करते हुए नेता ने तंज कसा कि जिस व्यक्ति को कभी कांग्रेस की तत्कालीन सरकार गिरने के घटनाक्रम का माध्यम बताया जाता था, वही आज कुछ नए राजनीतिक चेहरों के लिए सम्मान और महिमामंडन का पात्र बन गया है। पोस्ट में लोकसभा चुनाव के समय से लेकर मौजूदा दौर तक उनके प्रति बदलते राजनीतिक रुख पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने पोस्ट में दावा किया कि जिस व्यक्ति ने सरकार बचाने के लिए संघर्ष किया, उसे आज खलनायक की तरह देखा जा रहा है, जबकि जिस व्यक्ति को वे सरकार गिरने का कारण या माध्यम मानते हैं, वह आज राजनीतिक नायकों की कतार में दिखाई दे रहा है। यही बदलते राजनीतिक समीकरण इस पूरे तंज का सबसे दिलचस्प हिस्सा हैं कल तक जिस पर सवाल थे,
सवाल
आज उसी के गुणगान क्यों? पोस्ट के जरिए कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सीधे तौर पर यह सवाल खड़ा किया है कि उत्तराखंड की राजनीति में आखिर विचारधारा बदली है या सिर्फ किरदारों के मायने बदल गए हैं।

