• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

जद्दोजेहद के बाद जानिए कौन बना भाजपा से कलियर प्रत्याशी घोषित।

ByPRAVESH RAI

Jan 27, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220126 WA0095

जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होने लगी हैं। वहीं भाजपा द्वारा बीती रात अपने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कलियर विधानसभा से मुनीश सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कलियर विधानसभा पर प्रत्याशी की घोषणा देर रात कर दी गई है जिसको लेकर मुनीश सैनी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। वही कलियर विधानसभा से कांग्रेस से 2 योजनाओं से विधायक रहे हाजी फुरकान अहमद भी चुनाव मैदान में है और आम आदमी पार्टी से शादाब आलम भी चुनावी दंगल में अपनी दावेदारी ठोक चुके है। भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने दावा करते हुए कहा कि इस बार 2022 में पिरान कलियर विधानसभा से जनता के समर्थन से कमल खिलाकर सीट भाजपा की झोली मे डालने का काम करेंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि पिरान कलियर की जनता किसे जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *