• Thu. Sep 19th, 2024

हरिद्वार के इस जगह का लड़का फसा हुआ है यूक्रेन में

ByPRAVESH RAI

Feb 25, 2022
Picsart 22 02 25 11 13 10 626

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे हरिद्वार जिले के लक्सर से छात्र क परिवार चिंता में लक्सर निवासी संजीव शर्मा व उसका परिवार बेहद परेशान है। संजीव शर्मा का पुत्र आशुतोष शर्मा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है तथा रूस के हमले के बाद वह वहां फंसा हुआ है। परिजनों ने भारत सरकार से बेटे सहित सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
लक्सर निवासी संजीव शर्मा लक्सर के मेन बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका बेटा आशुतोष शर्मा वर्ष 2019 में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए खारकीव यूक्रेन गया था। गत वर्ष 2021 के मार्च महीने मे वह छुट्टी पर घर आया था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पिता संजीव शर्मा, मां सुनीता देवी व दादा गणपत राय की नजरें टीवी पर लगी है। मिसाइलों के फूटेज आ रहे हैं तो परिवार की चिंता ओर बढ़ गई है। पिता संजीव शर्मा ने बताया कि आज ही बेटे से फोन पर बात हुई है। वैसे तो वह सुरक्षित है। लेकिन युद्ध के हालात को देखते हुए उनकी चिंता बढ़ गई है। शर्मा परिवार ने अपने बेटे समेत यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने की गुहार भारत सरकार से लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *