• Fri. Jun 27th, 2025

महाशिवरात्रि शुभ संयोग,इन खास संयोग के चलते इस बार त्योहार का महत्व और बढ़ गया, बन सकते हैं बिगड़े काम,,,

BySANJAY PUNDIR

Feb 28, 2022
IMG 20220228 WA0103

 महाशिवरात्रि पर शुभ संयोग

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि महापर्व मनाया जाता है. इस साल कल यानी 1 मार्च को यह पर्व मनाया जाएगा. इस महाशिवरात्रि पर दो शुभ संयोग भी बन रहे हैं. इसमें धनिष्ठा नक्षत्र में परिघ योग और उसके बाद शिव योग बन रहा है. इन खास संयोग के चलते इस बार त्योहार का महत्व और बढ़ गया है. इस शुभ संयोग के बीच शिवरात्रि में पूजा-अराधना शिव भक्तों के लिए विशेष फल प्राप्ति और कल्याणकारी माना जा रहा है.
महाशिवरात्रि 2022 शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि के त्योहार पर भगवान शिव की पूजा चार प्रहर में करने का विधान होता है. इस बार महाशिवरात्रि प्रातः 3:16 बजे से शुरू होगी और दूसरे दिन यानी चतुर्दशी तिथि बुधवार 2 मार्च को प्रातः 10 बजे समाप्त होगी.

IMG 20220228 WA0102

 

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के क्या रहेंगे इंतजाम

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शिव मंदिरों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिव मंदिरों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात किए रहेंगे। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करेंगे। कई शिव मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।

डॉग स्क्वाएड की टीम की भी लगाई जाएगी ड्यूटी

जिले में श्रद्धालुओं के साथ ही मेला परिसर की सुरक्षा में दो कंपनी पीएसी, मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 20 दरोगा, दस महिला दरोगा, दौ सौ सिपाही और करीब 50 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिवमंदिर पर बीट सिपाही सुबह से ही मौजूद रहेंगे। हल्का दरोगा से भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें

हरिद्वार के इस जगह का लड़का फसा हुआ है यूक्रेन में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *