• Fri. Sep 13th, 2024

यूक्रेन मे फंसे भारतीयो की अब एसे होगी वतन वापसी ,रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय दूतावास ने शुरू किया यह सिस्टम ,,,,

ByADMIN

Mar 4, 2022
WhatsApp Image 2022 03 04 at 11.03.52 AM

रोमानिया बॉर्डर से अब टोकन सिस्टम से भारतीय छात्रों की वापसी हो रही है। पहले भारतीय दूतावास की ओर से सूची में नाम आने पर वापसी का क्रम तय किया गया था। अब बॉर्डर पर पहले आने वाले लोगों को टोकन नंबर दिए जा रहे हैं। श्यामपुर ऋषिकेश निवासी मनोज सिंह कीव के रंगोली रेस्टोरेंट में काम करते हैं। उनके साथ टिहरी के चार दोस्त हरीश पुंडीर, नरेश, सुरेंद्र और प्रवीण भी हैं।

WhatsApp Image 2022 03 04 at 10.59.39 AM

पांचों लोग दो दिन का सफर तय करके रोमानिया बॉर्डर पहुंच गए हैं। मनोज ने ‘हिन्दुस्तान’ को फोन पर बताया कि बुधवार को उनको टोकन मिल गया था। मगर, गुरुवार शाम तक नंबर नहीं आया। हमसे पहले आए छात्रों का नंबर पहले आएगा। संभवत: शुक्रवार को उनका नंबर आने की संभावना है। उन्हें टोकन नंबर-304 मिला है। अभी 137 के आसपास नंबर चल रहा है। ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की तरह टोकन मिल रहे हैं।

इसे भी पढे

उत्तराखंड के अदालतों में कार्यरत जजों के तबादले, नैनीताल हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश,एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज हरिद्वार की दी गई इन्हें जिम्मेदारी,,, – हर खबर सच पर नजर (newsindiatime.in)

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *