• Sun. Nov 1st, 2026
728x90-Top-2

दुनिया भर के यूजर्स परेशान, फेसबुक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम क्यों है बंद,फेसबुक ने क्या दी सफाई,,,,,

BySANJAY PUNDIR

Oct 4, 2021
728x90-Top-2
images 68

सोशल मीडिया में भी वॉट्सअप ट्रेंड कर रहा है। पूरी दुनिया में कहीं भी सर्विस नहीं चल रही । काफी देर तक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि ऐसा क्यों हो रहा है। लेकिन यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

फेसबुक और सहयोगी कंपनियां जैसे इंस्टाग्राम और वॉट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है। ये तीनों ही सर्विस अचानक चलना बंद हो गए थे । पहले तो यूजर्स ने अपने मोबाइल में एप्लीकेशन ओपन करी तो वो ओपन ही नहीं हुई। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे से उनके एप के बारे में पूछा तब मालूम हुआ कि फेसबुक और उसकी सहयोगी तीनों ही प्लेटफॉर्म नहीं चल रहे हैं।

 

*हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को WhatsApp में समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द यूजर्स को अपडेट देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद!*

 

सोशल मीडिया में भी वॉट्सएप ट्रेंड कर रहा है। पूरी दुनिया में कहीं भी सर्विस नहीं चल रही थी । क्लियर नहीं हो पा रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है। लेकिन यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जैसे ही लोगों की ये सर्विस बंद हुई लोग यूजर्स तुरंत ट्विटर पर आए और चेक किया। ट्विटर पर लोगों ने अपने-अपने स्क्रीनशॉट्स शेयर किए थे और बताया था कि ये तीनों सर्विस नहीं चल रही हैं।

फेसबुक ने दी सफाई
इस मामले में फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम का ऑफिशियल स्टेमेंट आ गया है। वॉट्सअप ने कहा कि हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को WhatsApp में समस्या आ रही है। फेसबुक का भी आधिकारिक बयान दे दिया है। फेसबुक की सेवा बाधित होने पर फेसबुक ने ट्वीट कर बताया कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में समस्या आ रही है। हम चीज़ों को ज़ल्द से ज़ल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *