• Sun. Nov 1st, 2026
728x90-Top-2

बिग बॉस 13 के विनर रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 वर्ष की उम्र में निधन.एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ

ByADMIN

Sep 2, 2021
728x90-Top-2
sidharth

बिग बॉस 13 के विनर रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के निधन की पुष्टि मुंबई स्थित कूपर अस्पताल ने की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीवी के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई ली थी, हालांकि उसके बाद वो उठ नहीं पाए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि एक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुआ है।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है। बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने एक्टर ने मौत पर दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा कि ओह माई गॉड!!! यह बहुत चौंकाने वाला है !!! अपने निकट और प्रियजनों के नुकसान के सदमे और भावना का वर्णन करने में शब्द कम पड़ जाएंगे!!

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *