• Fri. Nov 6th, 2026
728x90-Top-2

कलियर क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी इजहार की 21 वर्षीय पुत्री सोनी की हुई हत्या या की आत्महत्या ?

Byrashmi kashyap

Mar 26, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220326 WA0126

रुड़की। 21 वर्षीय

IMG 20220326 WA0085 IMG 20220326 WA0126
छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गंगनहर में डूब गई।
छात्रा का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए
भिजवा दिया है।

IMG 20220326 WA0088
जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर
गांव निवासी इजहार की 21 वर्षीय पुत्री सोनी रुड़की
के बीएसएम डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है
आज सुबह वह प्रतिदिन की तरह घर से कॉलेज के
लिए निकली थी लेकिन कुछ देर बाद लोगों ने उसका
शव नहर में उतराता हुआ देखा। लोगों ने बताया कि
वह सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पार्क से
गंगनहर में गिरी है। गंगनहर में छात्रा का शव देखते ही
लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सूचना पुलिस को
ने
दी वहीं मंगलोर पुलिस ने शव को आसफनगर झाल
के पास स्थित मोहम्मदपुर गांव के समीप से निकाल
लिया।

पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी और शव
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजाया
दिया। वहीं शव की स्थिति देखते हुए जानकारों का
कहना है कि उसने आत्महत्या की होगी। क्योंकि कोई
भी शव पानी की सतह के ऊपर सीने के बल इतनी
जल्दी नहीं आता। वहीं इस सम्बंध में सिविल लाइंस
कोतवाली पलिस का कहना है कि उन्हें कोई
जानकारी नहीं है

वहीं मंगलौर पुलिस का कहना है कि उन्हें नहर में शव
की जानकारी मिली थी शव को निकालकर सिविल
अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *