• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

एसडीएम कार्यालय का मेन गेट किया बंद आक्रोशित अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

ByADMIN

Aug 23, 2021
728x90-Top-2
IMG 20210823 WA0002

 ब्यूरो रिपोर्ट काशीपुर 

 

आक्रोशित अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

काशीपुर बार एसोसिएशन के सभागार मे उप जिलाधिकारी के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ हठधर्मिता रवैया को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आज एक मीटिंग का आयोजन किया । जिसमें उप जिलाधिकारी की हठधर्मिता रवैया के चलते अपना विरोध जताया साथ ही अधिवक्तागणों ने बार एसोसिएशन के सभागार में उपजिलाधिकारी के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न को लेकर एकजुट होकर विचार विमर्श किया , तत्पश्चात अधिवक्ता एकजुट होकर बार एसोसिएशन के सभागार से लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय तक एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम कार्यालय का मेन गेट बंद कर दिया। साथ ही एक सप्ताह का कार्य बहिष्कार की घोषणा की उन्होंने मांग की कि उप जिलाधिकारी काशीपुर का यहां से स्थानांतरण किया जाए बहीं अधिवक्ताओं ने मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए ।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह अधिवक्ता ने बताया कि आज बार एसोसिएशन हाउस की मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा की हठधर्मिता एवं दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन हाउस मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें मुख्यतः उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा के स्थानांतरण की मांग के साथ ही अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि एक सप्ताह तक पूर्णता कार्य बहिष्कार किया जाएगा । वही सख्त लफ्जों में कहां गया कि अगर उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा का स्थानांतरण नहीं होता है तो दोबारा से बार एसोसिएशन की मीटिंग करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी तरह का अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता एवं उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *