• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

कार में मिला युवक का शव , मामले की जांच में जुटी पुलिस ।।

Byrashmi kashyap

Apr 2, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220402 173718 Chrome

Screenshot 20220402 173718 Chrome

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी कैंट थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आ रहा है बताया गया है कि दीपलोक कॉलोनी में फुव्वारा चौक के पास एक कार में शव मिला है । इस खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया राहगीरों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया और वही मामले की जांच में जुट गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपलोक फुव्वारा चौक के पास एक कार नंबर DL5-CE-1141 खड़ी थी ।
बताया गया है कि जिसमें एक व्यक्ति का शव मिला है स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई , सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब शिनाख्त की तो मृतक की शिनाख्त रंजीत ओलख (55 वर्ष) पुत्र सरदार कुलवंत सिंह निवासी 67, दीपलोक कॉलोनी नियर राम मंदिर के रूप में हुई बताया गया है कि उक्त व्यक्ति घर पर अकेले ही रहता था और शराब का आदी था पुलिस ने शव को और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *