• Wed. Nov 11th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार जिले में लगातार 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को लग रही हैं कोरोना वैक्सीन

ByAfreen Bano

Apr 4, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220404 112421 Google

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच दिया जा रहा है अभी तक प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष 33.4 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है प्रदेश में 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया था।

Screenshot 20220404 111907 WhatsApp

इस आयु वर्ग में 3.92 लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। धर्मनगरी हरिद्वार मैं भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है हरिद्वार जिले में वैक्सीन लगाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कई केंद्र बनाए गए हैं

Screenshot 20220404 111913 WhatsApp

साथ ही बच्चों को जागरूक करने के लिए जनपद के स्कूलों में संपर्क किया जा रहा है जिससे बच्चे समय से वैक्सीन लगवा सके और कोरोना संक्रमण से बच सकें, आपको बता दें हरिद्वार जिले में अभी तक 6000 बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है हरिद्वार जिले में चल रही परीक्षा के कारण वैक्सीन लगाने की गति धीमी है परीक्षा समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग जनपद के स्कूलों से संपर्क कर आंकड़े तैयार किए जाएंगे और 12 से 14 वर्ष की आयु के वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाने की गति को बढ़ाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *