• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों के बारे में क्या कुछ कहा जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

ByAfreen Bano

Apr 6, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220406 164108 WhatsApp

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार में गणेश जोशी ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्रपुरी से मुलाकात की। हर की पौड़ी पर गणेश जोशी ने गँगा पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गणेश जोशी ने कहा कि उनकी सरकार किसान, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है।

Screenshot 20220406 164038 WhatsApp

साल 2025 तक किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। पहाड़ से पलायन जैसी गंभीर समस्या के निदान के लिए पहाड़ के किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाया जाएगा। पहाड़ के किसानों को आधुनिक कृषि के तौर तरीके सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2023 के अंत तक देहरादून में उनका ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम पूरा हो जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर हिदायत दी कि उत्तराखंड में बेईमान अफसरों को बर्दाश्त नही किया जाएगा, अफसरों को कह दिया गया है कि ऐसी नौबत न आने दी जाए कि मंत्रियों को उनसे ऊंची आवाज में बात करनी पड़े।

बाइट – गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *