• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

पेट्रोल और डीजल के बाद सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी

ByAfreen Bano

Apr 6, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20220406 180019 Google

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के साथ ही अब वाहनों में सीएनजी भरवाना भी महंगा होता जा रहा है। सीएनजी के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 2 दोनो में सीएनजी 5 रुपये महंगी हो चुकी है। लगातार बढ़ते दामों से वाहन सवारों की जेब भी ढीली हो रही है।

Screenshot 20220406 165706 WhatsApp

वहीं पेट्रोल और डीजल पिछले एक हफ्ते में करीब 8 रुपए महंगा हुआ है। हरिद्वार में सीएनजी के फिलहाल दो ही पंपिंग स्टेशन है। पहला रानीपुर झाल के समीप और दूसरा शहर में रोडवेज बस अड्डे के पास है। पेट्रोल और डीजल के दामों के बाद अब सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। आज हरिद्वार में सीएनजी 85रुपये प्रतिकिलो ग्राम तक पहुंच गई। वहीं दिल्ली से हरिद्वार आए यात्री ने बताया कि दिल्ली के मुकाबले हरिद्वार में लगभग ₹21 महंगी मिल गई है सीएनजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *