• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

आप ने की कुंभ के दौरान सफाई कर्मचारियों के भुगतान के नाम पर घोटाले की एसआईटी जांच की मांग।

ByAfreen Bano

Apr 7, 2022
728x90-Top-2

आप ने की कुंभ के दौरान सफाई कर्मचारियों के भुगतान के नाम पर घोटाले की एसआईटी जांच की मांग।

हरिद्वार में आम आदमी पार्टी ने कुंभ के दौरान हुए सफाई कर्मचारियों के भुगतान के नाम पर हुए घोटाले की एसआईटी से जांच कराने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पालिकाध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है।

Screenshot 20220407 125141 WhatsApp
इस अवसर पर पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि कुंभ करोड़ो की आस्था का केंद्र है। परंतु कुंभ मेले के दौरान सरकारी धन की जमकर लूट की गई। चाहे वह कुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाला हो या फिर कृतिम घास घोटाला या फिर चौराहों के सौन्दर्यकरण के नाम पर घोटाला हो। आम आदमी पार्टी पहले से ही मुखर थी। और बार-बार जनता की कमाई की लूट की बात कर रही थी। अब शिवालिक नगर पालिका में कुंभ के दौरान हुए फर्जी सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां दिखाकर भुगतान प्राप्त कर लिया गया। जो कि दस्तावेजो में नही है। जिसमें बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार हुआ है।

Screenshot 20220407 125141 WhatsApp 1

जिसकी जांच अभी तक पूरी नही हो पाई है। इसमें पालिकाध्यक्ष से लेकर पालिका अधिकारी सहित अहमदाबाद की कंपनी संलिप्त है जो जांच में सहयोग नहीं कर रही है, इसलिए आम आदमी पार्टी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एसआईटी जांच की मांग कर रही है ताकि जनता की गाढ़ी कमाई की बंदरबाट की निष्पक्ष जांच हो आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *